झारखंड पुलिस की बड़ी सफलता, भाकपा माओवादी के दुर्दांत जोनल कमांडर नागेंद्र उरांव उर्फ डॉक्टर गिरफ्तार

6/7/2023 12:46:01 PM

Ranchi: झारखंड के लातेहार जिले की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए भाकपा माओवादी के दुर्दांत जोनल कमांडर नागेंद्र उरांव उर्फ डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

भाकपा माओवादी के दस्ता सदस्य गोदन कोरबा भी गिरफ्तार
पुलिस ने इस दौरान भाकपा माओवादी के दस्ता सदस्य गोदन कोरबा को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पुलिस अधीक्षक अंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी का एक दस्ता बूढ़ा पहाड़ के इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए योजना बना रहा है। इसी सूचना पर पुलिस की एक टीम बनाकर माओवादियों के खिलाफ छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में पुलिस ने 2 लोगों को संदिग्ध अवस्था में जंगल से पकड़ा। पूछताछ के क्रम में पता चला कि पकड़े गए लोगों में एक नागेंद्र उरांव है जो भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर है। यह पलामू के पांकी का रहने वाला है। वहीं, दूसरा दस्ता सदस्य है जो गढ़वा के भंडरिया का निवासी है।

गिरफ्तार जोनल कमांडर नागेंद्र उरांव पर कई मामले हैं दर्ज 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार जोनल कमांडर नागेंद्र उरांव पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई मामले दर्ज हैं। इस पर 3 अलग-अलग नक्सली हमले में शामिल रहने का भी आरोप है, जिसमें कुल 22 जवान शहीद हो गए थे। उन्होंने बताया कि नागेंद्र उरांव माओवादियों के लिए डॉक्टर का भी काम करता था। यह माओवादी गोरिला दस्ता का प्रमुख कमांडर था। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी राहत मिली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static