दिल्ली जाने से पहले झारखंड कांग्रेस विधायकों ने CM हेमंत से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Wednesday, Feb 05, 2025-06:02 PM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने औपचारिक मुलाकात की।

विभिन्न विषयों और मुद्दों पर हुई चर्चा

इस मौके पर राज्य एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों, मुद्दों पर विचार- विमर्श हुआ। इसके साथ राज्य में संचालित विकास एवं जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री से जातीय जनगणना कराने की पहल पर चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री से बजट की प्राथमिकता पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस नेताओं ने खाली पड़े बोर्ड-निगम के गठन पर भी विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रियाज़ अहमद भी मौजूद थे। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा प्रभात कुमार एवं पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी असीम विक्रांत मिंज ने भी शिष्टाचार भेंट की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static