झारखंड के नए DGP बने अजय कुमार सिंह, 1987 बैच के IPS नीरज सिन्हा हुए सेवानिवृत्त
Wednesday, Feb 15, 2023-01:29 PM (IST)

रांचीः झारखंड कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को झारखंड का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया हैं।
उल्लेखनीय है कि झारखंड कैडर के 1987 बैच के आईपीएस नीरज सिन्हा पिछले शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद मंगलवार को अजय कुमार सिंह को झारखंड का नया डीजीपी नियुक्त कर दिया गया। इससे संबंधित अधिसूचना गृह, कारा, एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार की रात जारी कर दी है।