UP के बाद अब झारखंड में भी भेड़िए का आतंक, बकरी चराने गए 2 लोगों पर किया हमला

Saturday, Sep 14, 2024-12:27 PM (IST)

रांची: उत्तर प्रदेश के बाद अब झारखंड में भी भेड़िए ने दस्तक दे दी है। भेड़िए के आने से राज्य में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। दरअसल, रांची के सुदूर क्षेत्र बींजा में बकरी चराने गए 2 लोगों पर भेड़िए ने हमला कर दिया है जिससे दोनों घायल हो गए।

घायलों की पहचान 55 वर्षीय बिंजा निवासी बैजा भुइंया और 50 वर्षीय बहुरा गंझू के रूप में हुई है। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि दोनों ग्रामीण अपनी बकरियों को चराने के लिए जंगल गए थे, तभी भेड़िए ने दोनों पर हमला कर दिया। भेड़िए के हमले पर ग्रामीण शोर मचाने लगे। शोर सुनकर गांव वाले भी जंगल की ओर भागे। ग्रामीणों को देख भेड़िया जंगल की ओर भाग निकला। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने बच्चों और महिलाओं को जंगल की ओर जाने पर पाबंदी लगा दी है।

वहीं, जंगल क्षेत्र में भेड़िए के आने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी है। मामले को लेकर वन विभाग सजग हो गया। इसके बाद वन विभाग के पदाधिकारी जंगल पर निगरानी रख रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static