इंसानियत शर्मसार! 13 वर्षीय लड़की के साथ बार-बार किया दुष्कर्म... फिर कराया गर्भपात, झारखंड के दुमका से रूह कंपा देने वाली घटना

Monday, Sep 08, 2025-09:03 AM (IST)

Jharkhand Crime News: झारखंड के दुमका जिले में रविवार को अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति को घरेलू सहायिका 13 वर्षीय एक आदिवासी लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि इस लड़की और उसकी मां ने गोपीकांदर थाने में शनिवार को शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 

गोपीकांदर के थाना प्रभारी सुमित भगत ने  बताया, ‘‘लड़की को मेडिकल जांच के लिए दुमका के फुलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। आरोपी संतोष मुर्मू (45) गोपीकांदर के तरणी गांव का निवासी है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।'' अधिकारी ने बताया कि मुर्मू ने 2020 में लड़की को सहायिका के तौर पर काम पर रखा था।

थाना प्रभारी ने कहा, ‘‘मुर्मू ने 12 अक्टूबर, 2024 की रात लड़की के साथ दुष्कर्म किया और किसी को इसके बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने यह हरकत कई बार दोहरायी। जब लड़की गर्भवती हो गई, तो आरोपी उसे दुमका के एक निजी क्लिनिक में ले गया और उसका गर्भपात कराकर उसे पाकुड़ स्थित उसके पैतृक घर भेज दिया।'' अपनी बेटी की हालत देखकर मां को शक हुआ और उसने उससे पूछताछ शुरू कर दी, जब तक कि उसने पूरी घटना का खुलासा नहीं कर दिया। भगत ने बताया, ‘‘तब (लड़की की) मां न्याय की गुहार लगाने हमारे थाने आई। वह वो दवाइयां भी लाई जो आरोपी ने उसकी बेटी को गर्भपात के लिए दी थीं।'
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static