Jharkhand News: झारखंड में किशोरी को मिला इंसाफ, दुष्कर्म करने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार

Sunday, Nov 23, 2025-04:31 PM (IST)

Pakur News: झारखंड के पाकुड़ जिले में 17 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके नाबालिग ब्वॉयफ्रेंड और उसके तीन दोस्तों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से तीन नाबालिग हैं। उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात की है जो महेशपुर पुलिस थाना क्षेत्र में घटी। महेशपुर पुलिस थाना के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि आदिवासी लड़की ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह और उसका बॉयफ्रेंड एक मेले से लौटते समय बृहस्पतिवार देर रात एक खेत में बैठकर नाश्ता कर रहे थे।

प्रभारी अधिकारी ने कहा, ‘‘लड़की ने दावा किया कि थोड़ी देर बाद, उसके ब्वॉयफ्रेंड ने अपने तीन दोस्तों को बुलाया और उन सभी ने बारी-बारी से खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया।'' पुलिस ने बताया कि उसने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static