अधेड़ व्यक्ति ने विक्षिप्त युवती के साथ किया दुष्कर्म, पिता को बचाने के लिए बेटे ने रची हत्या की साजिश

3/8/2024 4:49:26 PM

Gumla: झारखंड के गुमला (Gumla) से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां अधेड़ उम्र की व्यक्ति ने मानसिक विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म किया। वहीं, पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला जिले के बसिया थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 55 साल के बुजुर्ग ने गांव की मानसिक विक्षिप्त युवती के साथ रेप किया। इतना ही नहीं बुजुर्ग ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी बुजुर्ग के बेटे को इसकी जानकारी मिली तो विक्षिप्त युवती की हत्या के इरादे से उसे जंगल की तरफ ले गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि विक्षिप्त महिला के साथ अर्धनिर्मित मकान में दुष्कर्म किया गया। इसका वीडियो गांव का ही एक शख्स आफताब खान ने बनाया। इस पर एसडीपीओ अमिता लकड़ा ने बताया कि सभी गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा सन्तोजनक जवाब नहीं दिया गया, जिससे प्रथम दृश्य में प्रतीत होता है कि उक्त सभी व्यक्तियों द्वारा विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने और नष्ट करने के उद्देश्य से एकत्रित हुए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static