संपत्ति विवाद में पति-पत्नी ने खेला खूनी खेल, एक दूसरे पर चाकू से किए वार; चीखें सुनकर दौड़े-दौड़े आए लोग; फिर...

Monday, Mar 02, 2026-11:51 AM (IST)

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र स्थित जरही गांव में बीते रविवार को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों के बीच चाकूबाजी हुई, जिसमें पति और पत्नी दोनों घायल हो गए।

संपत्ति विवाद में पति-पत्नी के बीच चाकूबाजी 
घायलों की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के चिरौजिया गांव निवासी दीपक गुप्ता और उनकी पत्नी सुषमा गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दंपति पिछले तीन वर्षों से जरही गांव में घर बनाकर रह रहे थे। जानकारी के अनुसार, दीपक गुप्ता घर बेचकर चिरौजिया में रहने की बात कर रहे थे। इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से लगातार विवाद चल रहा था। इस मामले में गांव में कई बार पंचायत भी हो चुकी थी, लेकिन विवाद सुलझ नहीं पाया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
बीते रविवार को दीपक गुप्ता अचानक घर पहुंचे और चाकू से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। सुषमा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दीपक की पिटाई कर दी। घटना के बाद दोनों को घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static