झारखंड में CORONA से जान गंवाने वालों की संख्या 200 के पार, 679 नए मामले आए सामने

8/13/2020 10:52:23 AM

 

रांचीः झारखंड में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। राज्य के अलग-अलग जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से 8 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 202 हो गई है। वहीं, 679 और लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए हैं।

झारखंड सरकार द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची के रिम्स सहित विभिन्न जिले में मौजूद सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 6272 स्वाब सैंपल की जांच में 679 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, बोकारो में 35, देवघर में 53, धनबाद में 41, दुमका में 6, पूर्वी सिंहभूम में 177, गढ़वा में 10, गिरिडीह में 12, गोड्डा में 12, गुमला में 15, हजारीबाग में 10, जामताड़ा में 6, खूंटी में 12, कोडरमा में 11, लातेहार में 26, लोहरदगा में 12, पाकुड़ में 2, पलामू में 5, रामगढ़ में 5, रांची में 119, साहेबगंज में 9, सरायकेला में 36, सिमडेगा में 34 और पश्चिम सिंहभूम में 31 संक्रमित मिले हैं। राज्य में बुधवार को 679 नए पॉजिटिव मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20257 हो गई है।

वहीं राज्य में कोरोना के अभी 7858 एक्टिव मामले हैं। अब तक 12197 संक्रमित पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं जबकि वैश्विक महामारी से 202 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वैश्विक महामारी की चपेट में आकर बुधवार को 8 लोगों की मौत हो गई। इनमें पूर्वी सिंहभूम जिले में सर्वाधिक 5 लोगों की मौत हुई है वहीं, धनबाद, हजारीबाग एवं रांची में 1-1 संक्रमित ने महामारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static