78th Independence Day: स्पीकर ने झारखंड विधानसभा में किया ध्वजारोहण, कहा- गर्व है कि हम इस महान देश के नागरिक

Thursday, Aug 15, 2024-02:10 PM (IST)

रांची: झारखंड विधानसभा परिसर में भी 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने परिसर में तिरंगा फहराकर सलामी दी।

इस मौके पर विधानसभा के कर्मचारी और उनके परिजन सहित स्थानीय लोग मौजूद थे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने परिसर में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम इस महान देश के नागरिक हैं जो हमें एकता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हम उन स्वतंत्रता सेनानियों को नहीं भूल सकते जिनके बदौलत हम आज खुलकर सांस ले रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमें भी उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के नक्शे कदम पर चलकर देश को आगे बढ़ाना है। देश में तरक्की लानी है। उन्होंने आगे कहा कि हम लोग सौभाग्यशाली हैं कि आज इस देश के लोकतंत्र का हिस्सा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static