झारखंड में सामने आए कोरोना के 788 नए मरीज, 149 लोगों को अस्पताल से मिली छुट्टी

4/5/2021 5:21:56 PM

 

रांचीः झारखंड में रविवार को रिकॉर्ड 788 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 127246 हो गई है जबकि रविवार को आठ कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई। सूबे में अब तक 1130 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 94.98 प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक 120872 लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है। स्वस्थ होने वाले 149 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली। वहीं 5244 सक्रिय मरीजों का इलाज अब भी विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 59 लाख 50 हजार 602 सैंपल की जांच हो चुकी है।

राज्य में आज सबसे अधिक रांची से 446 नये कोरोना संक्रमित मिले, जबकि पूर्वी सिंहभूम जिले में 94, बोकारो में 48, चतरा से 1, देवघर में 8, धनबाद में 27, दुमका में 43, गढ़वा में 3, गिरिडीह में 5, गोड्डा में 4, गुमला में 5, हजारीबाग में 1, जामताड़ा में 19, खूंटी में 13, कोडरमा में 15, लातेहार में 3, लोहरदगा में 3, पाकुड़ में 1, पलामू में 3, रामगढ़ में 8, साहेबगंज में 17, सरायकेला में 0, सिमडेगा में 11 और पश्चिमी सिंहभूम में 8 नए मरीज मिले है।

राज्य में अब स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत घटकर 94.98 प्रतिशत तक जा पहुंचा है, जो राष्ट्रीय औसत 93.10 प्रतिशत से 1.88 प्रतिशत अधिक है। मृत्यु दर 0.88 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 1.30 प्रतिशत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static