झारखंड में कोरोना से 64 मरीज हुए ठीक, 61 नए मामले आए सामने

7/18/2021 10:41:52 AM

 

रांचीः झारखंड में शनिवार को कोरोना के 64 मरीज ठीक हुए है और 61 नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 17, बोकारो से 8, चतरा से एक, देवघर से तीन, धनबाद से छह, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम से पांच, गुमला से तीन, हजारीबाग से 6, जामताड़ा से एक, कोडरमा से दो, लोहरदगा से एक ,रामगढ़ से चार और पश्चिमी सिंहभूम से एक मरीज मिले है। राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है जबकि रांची में सबसे अधिक 17 नए मरीज मिले है।

वहीं, राज्य में कुल कोरोना का मामला अब 346649 हो गया हैं और अब तक 10854009 सैंपल की जांच की गई है। राज्य में 337 सक्रिय मरीज बचे हैं और 341192 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। राज्य में 5120 लोगों की मौत अब तक कोरोना से हुई हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static