झारखंड में फिर हुआ कोरोना विस्फोट, हटिया स्टेशन पर एक साथ मिले 55 संक्रमित

10/24/2021 1:48:09 PM

रांची: झारखंड में एक बार फिर से कोरोना विस्फोट हुआ है। एक साथ 55 यात्री हटिया स्टेशन पर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये विस्फोट प्रवासियों के पूजा के चलते प्रदेश वापस लौटने के कारण हुआ है। सभी यात्री ओड़िशा से चलने वाली ट्रेन तपस्विनी एक्सप्रेस और राउरकेला पैसेंजर से हटिया स्टेशन पहुंचे थे।

पूजा के दौरान बाहर से आने वाले प्रवासियों को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह चौकन्ना है। जिसका नतीजा है कि शनिवार को ट्रेन से उतरे 1500 से ज्यादा यात्रियों की कोरोना जांच की गई। जिनमें 55 यात्री संक्रमित मिले हैं।

इनमें आरटीपीसीआर से 754 यात्रियों की जांच की गई। जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट द्वारा 754 यात्रियों की जांच की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static