गिरिडीह से 5 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, आरोपी पिता- पुत्र के खाते में मिले 1 करोड़

7/5/2024 3:09:24 PM

गिरिडीह: आठ महीने से साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान में लगे गिरिडीह पुलिस को इस बार बेहद जबरदस्त सफलता हाथ लगी। अलग- अलग थाना इलाके के रहने वाले इन साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरिडीह के बेंगाबाद थाना इलाके के खंडोली डैम से दबोचा, लेकिन गिरफ्तार अपराधियों में एक अपराधी दिलीप मंडल देवघर के मार्गाेमुंडा के केंदुआटांड़ गांव का है।

बीते गुरुवार को जब एसपी दीपक कुमार शर्मा और साइबर डीएसपी आबिद खान ने बताया कि दिलीप मंडल करोड़पति साइबर अपराधी निकला क्योंकि दिलीप मंडल के खुद के बैंक खाते में 50 लाख जमा है तो उसके पिता महेंद्र मंडल के बैंक खाते में 50 लाख जमा है। दोनो पिता- पुत्र के कुल पांच बैंक खाता है। इतना ही नहीं दिलीप ने इसी साइबर अपराध से अकूत संपत्ति कमा रखा है। कहा जा सकता है उसके घर का दो गेट भी डेढ़ लाख का है। जबकि उसके बेडरूम में लाखों का इंटीरियर डिजाइन किया हुआ है। इधर प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि दिलीप मंडल के साथ खंडोली से जिन चार और अपराधियों को दबोचा गया उसमें बगोदर थाना इलाके के अटका निवासी प्रवीण मंडल, देवघर के मार्गोमुंडा के पवन मंडल, मोज्जम अंसारी और तिसरी थाना इलाके के काट कोको निवासी राजू बेसरा शामिल हैं।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से 1 बाइक के साथ 7 मोबाइल 8 सिम कार्ड और 5 एटीएम जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि पांचों अपराधी किसी भी लड़की का इस्तेमाल कर उसे किसी युवा को कॉल करते और न्यूड वीडीओ काॅल कर उसे फंसाकर पैसे ठगते थे। इतना ही नहीं गर्भवती महिलाओं को भी काॅल कर मातृत्व राशि का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। जबकि पांचों फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने का भी खेला करते थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static