झारखंड के धनबाद में 42 किलोग्राम गांजा जब्त, 3 गिरफ्तार

Thursday, Aug 07, 2025-06:15 PM (IST)

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में नई दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन से करीब 42 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया और इस सिलसिले में 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक धनबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम ट्रेन के एक कोच में तीन ट्रॉली बैग से करीब छह लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित सामान (गांजा) बरामद किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जैसे ही ट्रेन मंगलवार को लगभग 8.05 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और सीआईबी की एक संयुक्त टीम ने कोच में एक खोजी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके ट्रॉली बैग को जब्त कर लिया गया।'' पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static