झारखंड में खदान धंसने से 4 लोगों की मौत, 2 को बचाया गया, 2 अभी भी लापता

1/22/2021 2:57:11 PM

कोडरमाः झारखंड में कोडरमा में एक खदान धंसने से वहां अभ्रक के टुकड़े चुन रहे 8 लोग दब गए, जिनमें से 2 को बचा लिया गया, जबकि 4 के शव शुक्रवार को बरामद किए गए। वहीं 2 लोग अभी भी लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोडरमा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एहतेशाम वकारिब ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 लोगों को गुरुवार को बचा लिया गया था और शुक्रवार को 4 लोगों के शव बरामद किए गए। अन्य 2 लोगों की अब भी तलाश जारी है। एसपी के अनुसार गुरुवार शाम अभ्रक के टुकड़े चुनने के दौरान कोडरमा जिला मुख्यालय से सटे फुलवरिया के पास खदान धंसने से 8 लोग उसमें दब गए।

वहीं एसपी ने बताया कि खदान धंसने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने 2 लोगों को बाहर निकाल लिया था। बाहर निकाले गये राजेश सिंह घटवार और संजय सिंह घटवार की हालत गंभीर है, उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी खदान में फंसे बाकी लोगों की तलाश कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static