कॉमनवेल्थ खेल में ब्रॉन्ज पदक जीतकर वापस लौटीं झारखंड की 3 बेटियां, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

8/11/2022 4:55:25 PM

रांचीः महिला हॉकी में शामिल झारखंड की तीन बेटियां निक्की प्रधान,सलीमा टेटे और संगीता राँची लौटीं जहां एयरपोर्ट पर इनका भव्य स्वागत किया गया।

बात दें कि इंग्लैंड में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने दो दिन पूर्व तीसरे एवं चौथे स्थान के लिए खेले गए मैच में न्यूजीलैंड को पराजित कर इस प्रतियोगिता में 16 वर्ष के बाद कोई पदक जीतकर पहली बार कांस्य पदक प्राप्त की।

कांस्य पदक प्राप्त करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम में हमारे झारखंड के तीन खिलाड़ी खूंटी जिला की निक्की प्रधान एवम सिमडेगा जिला की सलीमा टेटे और संगीता कुमारी थी और उन्होंने शानदार खेल प्रदर्शन की।

तीनों ही झारखंड की आन, बान, शान बेटियां कांस्य पदक जीतने के बाद इंग्लैंड से बैंगलूर होते हुए झारखंड पहुंची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में हॉकी झारखंड के द्वारा तीनो स्टार बेटियों का शानदार स्वागत किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static