बोकारो: गैस सिलेंडर फटने से महिला सहित 3 बच्चे झुलसे, हालत गंभीर

Thursday, Jul 02, 2020-11:41 AM (IST)

बोकारो: झारखंड में बोकारो जिले के बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र में भयानक हादसा हो गया।बुधवार को रसोई गैस सिलेंडर के विस्फोट से महिला समेत चार लोग झुलस गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसाल, पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सेक्टर एक पानी टंकी के निकट आयर खटाल में रामजी यादव के घर में घरेलू गैस सिलेंडर के फटने से महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि महिला शांति देवी स्नान करने गई थी उसी दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि घर का तिनका-तिनका उड़ गया और घर में मौजूद महिला और उसके 3 बच्चे बुरी तरह से झुलस गए।

इस घटना के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल में कराया जा रहा है। बता दें कि चारों लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और अस्पताल में उनका इलाज जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Related News

static