झारखंड में सामने आए कोरोना के 2844 नए मामले, संक्रमण से 29 लोगों की मौत

4/14/2021 11:19:15 AM

 

रांचीः झारखंड में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार रिकॉर्ड बना रहा है और इसी क्रम में मंगलवार को 2844 पॉजिटिव मिले हैं जबकि इससे 29 मरीज की मौत हुई है। मौत का यह आंकड़ा इस वर्ष का अब तक का सबसे ज्यादा है।

मृतकों में रांची से छह, बोकारो से दो, धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम से छह, गोड्डा से एक, हजारीबाग से चार, जामताड़ा से एक, खूंटी से एक, रामगढ़ से तीन, सिमडेगा से तीन और पश्चिमी सिंहभूम से एक मरीज शामिल है जबकि राज्य में कोरोना से 1003 मरीज आज स्वस्थ हुए हैं।

स्वास्थ विभाग के अनुसार, रांची से 1049, बोकारो से 84, चतरा से 84, देवघर से 45, धनबाद से 117, दुमका से 68, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 434, गढ़वा से 31, गिरिडीह से 39, गोड्डा से 54, गुमला से 53,हजारीबाग से 209, जामताड़ा से 25, खूंटी से 41, कोडरमा से 90, लातेहार से 56, लोहरदगा से 42, पाकुड़ से 21, पलामू से 51, रामगढ़ से 91, साहेबगंज से 49, सरायकेला से 18, सिमडेगा से 42 और पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से 51 नए कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज मिले है।

राज्य में कोविड-19 का मामला अब तक कुल 144594 हो गया हैं। इनमें 17155 सक्रिय मामले हैं जबकि 126178 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। राज्य में 1261 मरीज की अब तक मौत कोरोना से हो चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static