झारखंड में मिले कोरोना के 2499 नए मामले, संक्रमण से ठीक हुए 4266 मरीज, छह की मौत

Tuesday, Jan 18, 2022-11:58 AM (IST)

रांचीः झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 4266 मरीज ठीक हुए है और 2499 नए केस मिले हैं जबकि से 6 मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 584, बोकारो से 132, चतरा से 100, देवघर से 87, धनबाद से 73, दुमका से 165, पूर्वी सिंहभूम से 591, गढ़वा से 29, गिरिडीह से 13, गोड्डा से 71, गुमला से 55, हजारीबाग से 27, जामताड़ा से 11, खूंटी से 111, कोडरमा से 33, लातेहार से 49, लोहरदगा से 31, पाकुड़ से तीन, पलामू से 87, रामगढ़ से 30, साहेबगंज से 37, सरायकेला से 93, सिमडेगा से 31 और पश्चिमी सिंहभूम से 56 कोरोना के नये मरीज मिले है।

कोरोना की वजह से राज्य के पूर्वी सिंहभूम में छह लोगों की मौत हुई है। वहीं,राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 407808 हो गया हैंऔर कुल 19042308 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 29974 सक्रिय केस हैं जबकि राज्य में कोरोना के 372625 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5209 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static