झारखंड में फिर सामने आए कोरोना के 2321 मामले, 7119 मरीज हुए ठीक, 48 की मौत

Monday, May 17, 2021-08:27 AM (IST)

रांचीः झारखंड में रविवार को कोरोना के 2321 मरीज मिले हैं और 7119 लोग ठीक हुए है जबकि कोरोना से 48 मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 255 बोकारो से 233, चतरा से 80, देवघर से 95, धनबाद से 138, दुमका से 18, पूर्वी सिंहभूम से 208, गढ़वा से 81, गिरिडीह से 99, गोड्डा से 45, गुमला से 64, हजारीबाग से 104, जामताड़ा से 44, खूंटी से 72, कोडरमा से 81, लातेहार से 105, लोहरदगा से 37, पाकुड़ से 11, पलामू से 144, रामगढ़ से 86, साहेबगंज से 24, सरायकेला से 45, सिमडेगा से 86 और पश्चिमी सिंहभूम से 166 मरीज मिले है।

राज्य में कोरोना से 48मरीज की मौत हुई है जिनमें रांची से 18, बोकारो से 4, देवघर से 1, धनबाद से 2, दुमका से 2, पूर्वी सिंहभूम से 7, गढ़वा से 1, गोड्डा से 1, हजारीबाग से 3, जामताड़ा से 1, खूंटी से 1, कोडरमा से 1, लोहरदगा से 3, पलामू से 3 और सिमडेगा से 2 मरीज शामिल है। वही, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 315502 हो गया हैं। इनमें 36540 सक्रिय केस हैं जबकि 274483 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 4479 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static