2 महिलाओं की डायन बताकर हत्या करने के जुर्म में 19 महिलाओं को उम्रकैद, 9 साल बाद आया फैसला
Friday, Aug 05, 2022-11:11 AM (IST)

गुमलाः झारखंड के गुलमा में 2 महिलाओं की डायन बताकर हत्या करने के जुर्म में 19 महिलाओं को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। वहीं कोर्ट ने 9 साल बाद फैसला सुनाया है।
अतिरिक्त जिला न्यायाधीश-1 दुर्गेशचंद्र अवस्थी ने बुधवार को 19 महिलाओं को दोषी करार देते हुए सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही अदालत ने सभी दोषी महिलाओं पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
बता दें कि गुमला में 11 जून 2013 को दो महिलाओं की डायन-बिसाही के आरोप में हत्या कर दी गई थी।