झारखंड में मिले Corona के 1702 नए पॉजिटिव केस, संक्रमण से 8 और लोगों की मौत

9/16/2020 11:25:00 AM

रांचीः झारखंड के अलग-अलग जिलों में मंगलवार को कोरोना संक्रमित (Corona infected) आठ लोगों की मौत से प्रदेश में वैश्विक महामारी के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर जहां 571 तक पहुंच गई है वहीं, राज्य में 1702 और लोग कोरोना संक्रमण पाए के गए हैं।

कोविड बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिले में मौजूद सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 51795 स्वाब सैंपल की जांच में 1702 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। रिपोर्ट में बताया गया कि बोकारो में 46, चतरा में 16, देवघर में 28, धनबाद में 94, दुमका में 5, पूर्वी सिंहभूम में 191, गढ़वा में 33, गिरिडीह में 94, गोड्डा में 28, गुमला में 54, हजारीबाग में 28, जामताड़ा में 21, खूंटी में 19, कोडरमा में 20, लातेहार में 15, लोहरदगा में 25, पाकुड़ में 3, पलामू में 18, रामगढ़ में 70, रांची में 457, साहेबगंज में 56, सरायकेला में 111, सिमडेगा में 90 और पश्चिम सिंहभूम में 180 संक्रमित मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64439 हो गई है।

बता दें कि प्रदेश में कोविड-19 के अभी 14118 एक्टिव मामले हैं। अब तक 49750 संक्रमित पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं जबकि वैश्विक महामारी से 571 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रदेश के पूर्वी सिंहभूम जिले में तीन, धनबाद एवं पश्चिम सिंहभूम में दो-दो और बोकारो में आज एक संक्रमित की मौत हुई है। राज्य में कोविड संक्रमितों की रिकवरी रेट करीब 77 प्रतिशत है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static