झारखंड में मिले कोरोना के 1264 नए मरीज, संक्रमण से 4 लोगों की मौत

4/7/2021 4:33:13 PM

 

रांचीः झारखंड में मंगलवार को 1264 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कोरोना की दूसरी लहर में एक दिन में राज्य में मिले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। साथ ही नये साल की भी यह सबसे बड़ी संख्या है जबकि राज्य में कोरोना से 298 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, राज्य में कोरोना से चार मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से दो, गिरिडीह से एक और गुमला से एक मरीज शामिल है।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 539, बोकारो से 65, चतरा से पांच, देवघर से 47, धनबाद से 72, दुमका से 31, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 191, गढ़वा से नौ, गिरिडीह से पांच, गोड्डा से 18, गुमला से 23, हजारीबाग से 15, जामताड़ा से 31, खूंटी से19, कोडरमा से 44, लातेहार से 11, लोहरदगा से 12 मरीज पाए गए हैं। वहीं

इसी क्रम में पाकुड़ से 23, पलामू से छह, रामगढ़ से 19, साहेबगंज से 37, सरायकेला से पांच, सिमडेगा से सातऔर पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से 30 मरीज मिले है। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 129596हो गया हैं। इनमें 6844 सक्रिय केस हैं जबकि 121608 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 1144 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static