झारखंड में मिले कोरोना के 122 मामले, संक्रमण से ठीक हुए 228 मरीज
Tuesday, Jun 22, 2021-09:53 AM (IST)

रांचीः झारखंड में सोमवार को कोरोना से 228 मरीज ठीक हुए है और 122 नए मरीज मिले जबकिए क मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से छह, बोकारो से आठ, चतरा से दस, देवघर से तीन, धनबाद से तीन मरीज मिले हैं।
इसी क्रम में दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम से 16,गढ़वा से चार, गिरिडीह से तीन, गोड्डा से एक, गुमला से चार,हजारीबाग से दस,जामताड़ा से चार, खूंटी से एक, लातेहार से दस, पलामू से तीन, रामगढ़ से दस, साहेबगंज से तीन, सरायकेला से चार, सिमडेगा से 12 और पश्चिमी सिंहभूम से छह मरीज मिले है। राज्य में कोरोना से आज केवल एक मरीज की मौत हजारीबाग में हुई हैं।
वही, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 344665 हो गया हैं जबकि अब तक 9435232 सैंपल की जांच की गई है। इनमें1489 सक्रिय केस हैं और 338076 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में 5100 मरीज की मौत कोरोना से अब तक हुई हैं। विनय