अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस की नीतिः CM नीतीश

7/31/2020 3:51:31 PM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में कानून का राज स्थापित किया है तथा उनकी क्राइम (अपराध), करप्शन (भ्रष्टाचार) और कम्युनलिज्म (सांप्रदायिकता) के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है।

नीतीश कुमार ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा 399.544 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 124 पुलिस भवनों का उद्घाटन एवं 254.468 करोड़ रुपए की राशि से बनाए गए 96 पुलिस भवनों का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 के पहले राज्य में कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति थी। लोग शाम के बाद घरों से नहीं निकलते थे लेकिन अब किसी भी समय लोग निर्भीक होकर घर से बाहर निकलते हैं। हमलोगों ने लक्ष्य के अनुरूप राज्य में कानून का राज कायम किया है। क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है।

मुख्यमंत्री ने किसी भी घटना या झगड़े को दंगा में परिणत नहीं होने देने के लिए बिहार पुलिस का अभिनंदन करते हुए कहा कि वर्ष 2005 के पूर्व हो रहे नरसंहार की घटना को भी नियंत्रित किया गया। बिहार पुलिस कानून-व्यवस्था नियंत्रण के साथ-साथ जनहित एवं समाज सुधार के कार्यों में भी अपनी भूमिका का बेहतर निर्वहन करती है। कार्यों के बेहतर संचालन के लिए थानों में विधि-व्यवस्था तथा जांच को अलग-अलग किया गया। वर्ष 2007 में पुलिस अधिनियम में संशोधन किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static