रोहतास में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, पुत्री घायल

7/11/2020 10:49:53 AM

रोहतासः बिहार में वज्रपात का कहर लगातार जारी है। इसी बीच रोहतास जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई तथा उनकी पुत्री घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, जिल के रोहतास थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि नागाटोली गांव में शुक्रवार की देर रात आकाशीय बिजली गिरने से सविता देवी (50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्री डिंपल देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। डिंपल की शादी इसी साल बकनौरा गांव निवासी राजेश यादव के साथ हुई थी। डिंपल अपने मायके में ही थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static