शादी के 7 दिन बाद चूड़िया खरीदने पति के साथ बाजार गई दुल्हन, बीच बाजार में हाथ झटक कर प्रेमी संग हुई फरार

6/24/2022 4:56:58 PM

मुंगेरः कहा जाता है कि पति और पत्नी का पावन रिश्ता जन्म जन्मान्तर का होता है लेकिन बिहार की एक कलयुगी पत्नी शादी के महज 7 दिन बाद ही अपने प्रेमी संग फरार हो गई। बीच बाजार में प्रेमी के दोस्तों ने उसके पति को पिस्टल दिखाई और वह अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। उनके भागने की सारी घटना सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हो गई।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, मामला मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र किराना पट्‌टी का है। यहां के निवासी स्व.रामविलास गुप्ता के पुत्र विवेक पोद्दार का विवाह 14 जून को नयारामनगर थानान्तर्गत नौवागढ़ी निवासी रामविलास पोद्दार की पुत्री मोनी कुमारी के साथ हुआ था। 18 जून को मोनी अपने मायके गई थी और 21 जून को विवेक पत्नी को अपने घर बेकापुर लेकर आया। 22 जून शाम को मोनी चूड़ियां खरीदने की बात कहकर विवेक के साथ घर से निकली। इस दौरान मोनी का प्रेमी भी चोपहिया वाहन पर सवार होकर वहां पहुंच गया। इसी बीच प्रेमी और उसके दोस्तों ने विवेक को पिस्टल दिखाई और मोनी बीच बाजार में अपने पति का हाथ छु़ड़ाकर प्रेमी संग फरार हो गई।

PunjabKesari

विवेक ने बताया कि मोनी अपने साथ दहेज में मिले जेवरात व अपने सभी सर्टिफिकेट भी ले गई है। देर शाम को विवेक की मां कंचन देवी ने कोतवाली थाना में पुत्रवधू के अपहरण का केस दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस लड़की की खोजबीन में जुट गई। वहीं, नयारामनगर थाना की पुलिस ने कंतपुर से मोनी कुमारी को प्रेमी दिव्यांशू कुमार के साथ उसके घर से बरामद करते हुए कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। वहां पर दिव्यांशू ने बताया कि वह प्राइवेट कार चलाता है और पिछले छह साल से दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मोनी के घरवालों ने जबरदस्ती इसकी शादी विवेक से करवा दी थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static