नितिन नबीन की जगह नीतीश सरकार में अब कौन बनेगा मंत्री? इन 3 नामों की सबसे ज्यादा चर्चा

Monday, Dec 15, 2025-05:52 PM (IST)

Nitin Nabin New BJP Working President: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। भविष्य में वह जे. पी. नड्डा का स्थान लेते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। इसे सत्तारूढ़ दल में पीढ़ीगत बदलाव का संकेत माना जा रहा है। वहीं, अब इस बात की चर्चा होने लगी है कि नितिन नबीन की जगह नीतीश कैबिनेट में कौन मंत्री बनेगा?

इन 3 नामों की सबसे ज्यादा चर्चा

पार्टी नेताओं के अनुसार, नितिन नबीन (45) दिवंगत नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा-जो भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक थे-के पुत्र हैं। उन्हें एक गतिशील, वैचारिक रूप से दृढ़ और संगठन के प्रति गहराई से समर्पित नेता माना जाता है। पांच बार विधायक रहे नितिन नबीन बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री भी हैं। उनके पास पथ निर्माण विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी है। वह इससे पहले भी बिहार सरकार में मंत्री रहे हैं। वहीं, अब इस बात की चर्चा होने लगी है कि नितिन नबीन की जगह नीतीश कैबिनेट में कौन मंत्री बनेगा?  दरअसल, बीजेपी में एक व्यक्ति एक पद वाली नीति है तो ऐसे में नितिन नबीन को बिहार सरकार में मंत्री पद छोड़ना पड़ सकता है। नीतीश कैबिनेट में नितिन नबीन की जगह लेने की रेस में संजय मयूख, संजीव चौरसिया और अरुण सिन्हा का नाम चल रहा है। ऐसी अटकलें है कि इनमें से किसी एक को नितिन नबीन की जगह मंत्री बनाया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि यह पूरी संभावना है कि नितिन नबीन भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। यह पहली बार होगा कि बिहार से कोई नेता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष होगा। अप्रत्याशित उम्मीदवारों को नियुक्त करने के लिए जानी जाने वाली भाजपा के शीर्ष पद के लिए हुए चयन ने एक बार फिर सबको चौंका दिया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static