कल कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम? यहां देखें IMD का ताज़ा अपडेट | Weather Forecast Tomorrow
Saturday, Oct 18, 2025-10:02 PM (IST)
Weather Forecast Tomorrow: दीपावली 2025 का त्योहार इस बार 20 अक्टूबर (सोमवार) को मनाया जाएगा। घरों की सफाई और सजावट के बीच अब लोगों की निगाहें Bihar ka Mausam पर हैं। मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कल यानी 19 अक्टूबर को बिहार का मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। कहीं भी बारिश या आंधी की संभावना नहीं है।
IMD Forecast: कल दिन में हल्की धूप, रात में महसूस होगी गुलाबी ठंड
India Meteorological Department (IMD) के अनुसार, 19 अक्टूबर (रविवार) को दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री कम होगा, जिससे मौसम में हल्की ठंडक बनी रहेगी।
राजधानी पटना, गया, भागलपुर, सीवान और समस्तीपुर सहित दक्षिण बिहार (kal ka mausam) के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा। सुबह-शाम की ठंडी हवाएं मौसम को ताजगीभरा बनाए रखेंगी।
मिथिलांचल में दीपावली की शाम होगी सुहावनी
दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और समस्तीपुर में दीपावली की शाम (Bihar ka Mausam) बेहद सुखद रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और साफ आसमान के बीच दीयों की रौशनी पूरे मिथिलांचल को जगमग कर देगी। प्रदूषण का स्तर सामान्य रहेगा, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत नहीं होगी।
दीपावली के बाद और बढ़ेगी ठंड
IMD Weather Report के मुताबिक, दीपावली के बाद बिहार में ठंड बढ़ने लगेगी। अगले हफ्ते से night temperature में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। जैसे-जैसे उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेज होंगी, वैसे-वैसे सर्दी का असर बढ़ेगा।

