बिहार पंचायत चुनावः छठे चरण के 37 जिलों में मतदान खत्म, कई जगहों पर हुआ बवाल

11/3/2021 5:49:55 PM

 

पटनाः बिहार पंचायत चुनाव के छठे चरण का मतदान खत्म हो गया। इसमें 37 जिलों के 57 प्रखंडों में  वोटिंग हुई। वहीं छठे चरण की मतगणना 13 और 14 नवंबर को होगी।
PunjabKesari
गोपालगंज के उचकागांव प्रखंड के इटवा धाम गांव में पुलिस पर रोड़ेबाजी हुई है। एसडीएम और डीएसपी की गाड़ियों के काफिले पर पथराव हुआ, जिससे गाड़ियों के शीशे टूटे हैं। पथराव में कई जख्मी हुए हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने 24 लोगों को हिरासत में लिया है।
PunjabKesari

मोतिहारी के पिपराखेम में बूथ संख्या 273 पर जमकर बवाल हुआ है। ईवीएम के 4 कंट्रोल यूनिट को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना में लगभग आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारी घायल हो गए, जिसमें 2 पुलिसकर्मी को गंभीर चोट आई है। पुलिस की कार्रवाई में कई लोगों को भी चोट आई है। एक महिला सिपाही प्रिया कुमारी ने बंदूक छीनने का भी आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला सिपाही का मोबाइल भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

PunjabKesari
बता दें कि छठे चरण में चुनाव लड़ने वाले कुल उम्मीदवारों की संख्या 94188 थी। पुरूष उम्मीदवारों की संख्या 43 हजार 840 तो महिला उम्मीदवारों की संख्या 50348 थी। ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 53 हजार 192 उम्मीदवार मैदान में रहे। इसके अतिरिक्त मुखिया पद पर 6976 उम्मीदवार मैदान में थे।
PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static