मुजफ्फरपुर आंखफोड़वा कांड: 22 से 27 नवंबर के बीच 328 लोगों का हुआ ऑपरेशन, गाइडलाइन का उल्लंघन

Sunday, Dec 05, 2021-06:07 PM (IST)

 

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आंखफोड़वा अस्पताल में 22 नवंबर के बाद भी 328 लोगों के आंख का ऑपरेशन हुआ। अब उन लोगों पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। वहीं इस अस्पताल में 22 नवंबर को 65 लोगों की आंखों का ऑपरेशन किया गया था, जिसमें से लगभग 26 लोगों की आंखों की रोशनी जा चुकी है। इतना ही नहीं 16 लोगों की आंखें भी निकालनी पड़ गई थी।

दरअसल, 23 नवंबर को डॉ. निरुपमा ने एक दिन में 82 मरीजों का ऑपरेशन किया था। इसके बाद 24 नवंबर को डॉ. समीक्षा ने 63 और 25 नवंबर को डॉ. निरुपमा ने 74 लोगों का ऑपरेशन किया। 26 नवंबर को डॉ. समीक्षा ने 23 और 27 नवंबर को डॉ. साहू ने 21 का ऑपरेशन किया था। वहीं कुल मिलाकर 22 से 27 नवंबर तक 328 लोगों का ऑपेरशन किया गया, जो मानवाधिकार की गाइडलाइन का उल्लंघन है।

वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम स भी लोगों से संपर्क कर उनका हालचाल जान रही है। बता दें कि मानवाधिकार आयोग की स्पष्ट गाइडलाइन है कि एक दिन में एक डॉक्टर सिर्फ 12 लोगों का ही ऑपरेशन कर सकता है। 25 नवंबर तक मानक के साथ खिलवाड़ हुआ है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static