सिर मुंडवाया, मुंह पर पोती कालिख.... लड़की से छेड़छाड़ करने पर गांव वालों ने दी सजा
Monday, Apr 21, 2025-01:36 PM (IST)

Bettiah Crime News: बिहार के बेतिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां लड़की से छेड़खानी करने के आरोप में दो युवकों को लोगों ने खूब पीटा। साथ ही दोनों युवकों का मुंह काला कर किया और आधा सिर मुंडवा दिया। वहीं, दोनों युवक की पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि पंजाब केसरी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मझौलिया प्रखंड क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि दो युवक लड़की से छेड़छाड़ कर रहे थे। तभी वहां ग्रामीणों ने उनको लड़कियों के साथ बदतमीजी करते देख लिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश में आकर दोनों युवकों को बुरी तरह से पीटा। साथ ही दोनों युवकों का आधा सिर मुंडवाया और चेहरे पर कालिख पोती। इसी दौरान लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले पर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। मामले में किसी प्रकार का अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की तहकीकात की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की भी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।