मुखिया जी को अब 60 दिन में मिलेगा आर्म्स लाइसेंस, विधानसभा में सम्राट चौधरी की बड़ी घोषणा

Monday, Feb 09, 2026-01:45 PM (IST)

पटना: बिहार विधानसभा में गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने आज पंचायत प्रतिनिधियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। सम्राट चौधरी ने पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आर्म्स लाइसेंस जारी करने की समय-सीमा का ऐलान किया है। अब 60 दिन के अंदर भीतर लाइसेंस जारी करने की कार्रवाई पूरी की जाएगी।

60 दिनों में पूरी होगी प्रक्रिया

विधानसभा में दिनारा विधायक आलोक सिंह द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों के आर्म्स लाइसेंस के लंबित मामलों को लेकर सवाल उठाया गया। जिसका जवाब देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के मामलों में 60 दिनों के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सरकार के इस फैसले से उन पंचायत प्रतिनिधियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो लगातार अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static