विजय सिन्हा की शिक्षा मंत्री को चुनौती, कहा- अगर थोड़ी भी नैतिकता बची है तो अपने पद से दें इस्तीफा

Sunday, Jul 09, 2023-11:15 AM (IST)

पटनाः भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज बिहार के अंदर राजनीतिक अस्थिरता आई है और शिक्षा विभाग को इस हालत में छोड़ दिया गया है। ऐसे में शिक्षा मंत्री में थोड़ी भी नैतिकता है तो इस्तीफा दे दें।

विजय कुमार सिन्हा ने शिक्षा मंत्री पर कंज कसते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री जी अपने आचरण और व्यवहार से शिक्षा विभाग के माध्यम से जो बिहार को संदेश दे रहे हैं, उससे विधायिका कलंकित और अपमानित हो रही है। यदि आपमें थोड़ी भी नैतिकता बची है तो सत्ता सुख की लोलुपता को छोड़ अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 

बता दें कि बिहार का शिक्षा विभाग इन दिनों सुर्खियों में है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और आईएएस केके पाठक के बीच विवाद को लेकर बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। इससे पहले शिक्षा मंत्री और अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच विवाद पर पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई थी। उन्होंने केके पाठक को एक भ्रष्ट और निकम्मा अधिकारी बताया था। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों को बर्खास्त कर देना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static