विजय सिन्हा का CM पर हमला, कहा- नीतीश जनता राज बता रहे हैं, जबकि बिहार में चल रहा है गुंडाराज

Sunday, Dec 25, 2022-10:43 AM (IST)

जहानाबादः बिहार के प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि बिहार में अपराध एवं भ्रष्टाचार चरम पर है। इस सरकार को नीतीश कुमार जनता राज बता रहे हैं जबकि आम जनता जान रही है कि बिहार में गुंडाराज चल रहा है। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने नेता प्रतिपक्ष जहानाबाद पहुंचे थे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त बातें कही।

बिहार में चल रहा है गुंडाराजः विजय सिन्हा
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में अपराध एवं भ्रष्टाचार चरम पर है। इस सरकार को नीतीश कुमार जनता राज बता रहे हैं, जबकि आम जनता जान रही है कि बिहार में गुंडाराज चल रहा है। भाजपा ने ही जंगलराज से बिहार के लोगों को मुक्ति दिलाई थी अब भाजपा बिहार के आम जनों को गुंडाराज से भी मुक्ति दिलाएगी। इसके लिए भाजपा ने संकल्प ले लिया हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्टाचारियों एवं अपराधियों के साथ गल बहिया कर लिए हैं और हालात यह है कि सदन में भी विपक्ष के नेताओं को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है। जब मौका मिलता है तो कभी माइक बंद कर दिया जाता है तो कभी कैमरा नहीं दिखाने का आदेश निर्गत किया जाता है। क्या ऐसे दोरंगी नीति से सदन चलता है। उन्होंने कहा कि मैं भी सदन का अध्यक्ष रह चुका हूं और मैंने विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को जितना मौका मिलना चाहिए था, उतना मौका देने का काम किया था।

बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा हैः सिन्हा
वहीं विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में जिस तरह से अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है, इसी का नतीजा है कि कभी आरा में हत्या हो रही है तो कभी वैशाली में हत्या हो रही है। पुलिस कप्तान बदल देने से पुलिस का मनोबल नहीं बदला है, अभी भी पुलिस का मनोबल गिरा हुआ है। जिसका फायदा अपराधी उठा रहे हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बिहार की जनता जाति धर्म से ऊपर उठकर बिहार में एक अच्छे सरकार बनाने के लिए आगे आएं और बिहार को अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के चंगुल से निजात दिलाने में अहम भूमिका निभाएं।  एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने नेता प्रतिपक्ष जहानाबाद पहुंचे थे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त बातें कही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static