वाहन चेकिंग के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर किया पथराव, 2 पुलिसकर्मी घायल

Monday, Sep 20, 2021-03:24 PM (IST)

भागलपुरः बिहार में पुलिस टीम पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला भागलपुर जिले का है, जहां उपद्रवियों ने वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। उपद्रवियों द्वारा किए गए पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के ललमटिया थाना की पुलिस कबीरपुर के रेलवे ओवरब्रिज के पास वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका तो वह नोंक-झोंक करने लगा। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और कुछ उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव करना शुरू कर दिया।

इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायव हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नाथनगर रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान की जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static