Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा को तगड़ा झटका, RLM से कई दिग्गज नेताओं ने अचानक छोड़ी पार्टी
Wednesday, Nov 26, 2025-02:55 PM (IST)
Upendra Kushwaha News: बिहार में नई सरकार बनने के बाद भी राजनीतिक हलचल मची हुई है। अब उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM को बड़ा झटका लगा है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ समेत कई प्रभारी प्रदेश अध्यक्षों ने पार्टी छोड़ दी है।
बताया जा रहा है कि प्रभारी प्रदेश अध्यक्षों में मदन चौधरी, प्रमोद यादव और राजेश रंजन ने उपेंद्र कुशवाहा को अपना इस्तीफा भेज दिया है। वहीं दिग्गज नेताओं का अचानक पार्टी छोड़ना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों के पार्टी छोड़ने पर उपेंद्र कुशवाहा की कोई प्रतिक्रिया सामने आई है।

