Bihar Politics: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने छोड़ी राजनीति ,परिवार से भी तोड़ा नाता

Saturday, Nov 15, 2025-03:33 PM (IST)

Bihar Politics: बिहार में RJD की करारी हार के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीती छोड़ दी। साथ ही परिवार से नाता तोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए रोहिणी आचार्य ने लिखा,  "मैं राजनीति छोड़ रही हूँ और अपने परिवार से नाता तोड़ रहा हूँ...संजय यादव और रमीज़ ने मुझसे यही करने को कहा था... और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूँ।

बता दें कि बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सीट संख्या 75 से घटकर 25 हो गई। कांग्रेस ने 61 सीट पर चुनाव लड़ा, जिनमें से उसे केवल छह सीट पर जीत मिली, जो उसे पिछली बार मिली 19 सीट से काफी कम हैं। गौरतलब हो कि बिहार में  राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की शानदार जीत हासिल की। इसके दो मुख्य घटक दलों - भाजपा और जदयू - ने 101-101 सीट पर लगभग 85 प्रतिशत का ‘स्ट्राइक रेट' हासिल किया। इस गठबंधन ने ‘200 पार' की जीत हासिल की और तीन-चौथाई बहुमत हासिल किया, जिसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

static