कोरोना की चपेट में आए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, ट्वीट कर दी जानकारी

Wednesday, Jan 05, 2022-06:37 PM (IST)

पटनाः केंद्रीय मंत्री एवं बिहार के बक्सर से भाजपा के सांसद अश्विनी कुमार चौबे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अश्विनी चौबे ने स्वयं बुधवार को इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है। उन्होंने शुरुआती लक्षण आने के बाद अपनी तबीयत खराब महसूस होने पर कोरोना की जांच करवाई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

केंद्रीय मंत्री रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने हाल में संपर्क में आए लोगों से भी अपना जांच अवश्य करवाने और ख्याल रखने का आग्रह किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static