सोन नदी में डूबने से दो किशोरों की गई जान, दाह संस्कार के बाद नदी में गए थे नहाने; मची चीख-पुकार
Monday, Jun 23, 2025-03:15 PM (IST)

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सोन नदी में डूबने से दो किशोरों की जान चली गई।
दादी के दाह संस्कार के बाद नदी में गए थे नहाने
मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र स्थित सोन नदी के काली स्थान घाट की है। मृतक किशोरों की पहचान 16 वर्षीय रवि कुमार और 17 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई। रविवार को दोनों किशोर अपनी चचेरी दादी के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए सोन नदी के काली घाट पर गए हुए थे। दाह संस्कार के बाद रवि कुमार और पवन कुमार भी नदी में स्नान के लिए उतरे। पानी के तेज बहाव के कारण दोनों किशोर गहरे पानी में डूब गए। इस घटना में दोनों की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ गोताखोरों के सहयोग से शवों को बरामद किया गया। वहीं इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।