भागलपुरः शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा के 2 कैदियों की मौत

Tuesday, Sep 01, 2020-03:24 PM (IST)

भागलपुरः बिहार के भागलपुर जिले में शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा के दो सजायाफ्ता कैदियों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कारा मे बंद महेन्द्र सिंह एवं विजय झा की तबियत कई दिनों से खराब चल रही थी। सोमवार शाम दोनों की स्थिति बिगड़ने पर उन्हें जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ घंटे बाद ही इलाज के दौरान दोनों कैदियों की मौत हो गई।

दरअसल, पिछले महीने प्रशासनिक द्दष्टिकोण से कैदी महेन्द्र सिंह को बेगूसराय और विजय झा को बांका जिला काराओं से यहां भेजा गया था। वहीं, कारा प्रशासन ने मृत कैदियों के परिजनों को सूचना भेज दी है। इस सिलसिले में जिला प्रशासन की ओर से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के देखरेख में दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Related News

static