भयानक हादसे ने एक साथ छीनी दो भाइयों की जिंदगी, परिवार की चीखों से दहल उठा इलाका

Tuesday, Mar 10, 2026-02:57 PM (IST)

Bihar Accident News : बिहार के कैमूर जिले में मंगलवार की सुबह एक भीषण हादसा हो गया। यहां रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान दो भाई तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेज गांव के समीप हुआ है। मृतकों की पहचान मदन शाह के पुत्र प्रिंस कुमार (24 वर्ष) और रोहित कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रिंस और रोहित अपने घर से खेतों की ओर जा रहे थे। इस दौरान ट्रैक पार करते समय वे सीधे रेलगाड़ी की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाइयों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

RPF और पुलिस की कार्रवाई

इधर घटना की सूचना मिलते ही भभुआ रोड RPF के अधिकारी एस.के. पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेलवे पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और ट्रैक पर भीड़ को नियंत्रित कर परिचालन सामान्य कराया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static