एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024: ट्रॉफी गौरव यात्रा का शेखपुरा में शानदार स्वागत, टाउन हॉल में किया गया ट्रॉफी का अनावरण

Wednesday, Oct 23, 2024-02:17 PM (IST)

शेखपुरा: हॉकी चैंपियनशिप महिला 2024 ट्रॉफी गौरव यात्रा का शेखपुरा में अभिनंदन एवं भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन ने एशिया महिला हॉकी चैंपियनशिप की ट्रॉफी का अनावरण जिला के टाउन हॉल में आम लोगों के सामने किया।

वहीं इस मौके पर जिला पदाधिकारी ने खुशी जाहिर करते हुए अपने संबोधन में कहा कि हमारे शेखपुरा जिले के लिए यह गौरवमयी क्षण है। साथ ही उन्होंने बताया कि खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए जिले में 38 पंचायतों में खेल के मैदान बनाए जाएंगे। इस मौके पर विधायक विजय सम्राट ने भी कहा राजगीर में पहली बार मुख्यमंत्री व सरकार की पहल पर एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है जो कि बहुत बड़ी बात है। वहीं इस अवसर पर एसपी बलिराम कुमार चौधरी, एडीएम सियाराम सिंह, डीडीसी संजय कुमार, एसडीओ राहुल सिन्हा,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार, खेल के नोडल पदाधिकारी धर्मराज कुमार सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे।

गौरतलब हो कि चैंपियनशिप शुरू होने से पहले 14 अक्टूबर को सीएम नीतीश कुमार ट्रॉफी टूर को हरी झंडी दिखाई। ट्रॉफी को बिहार के 38 जिलों में घुमाया जाएगा। ट्रॉफी गौरव यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना। ज्ञात हो कि इंटरनेशनल महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की शुरुआत 2010 से हुई थी, जिसमें भारत दो बार चैंपियन रहा है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2016 में टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था और पिछले साल रांची में फाइनल में जापान को हराकर चैंपियन बनी थी। वहीं,भारतीय हॉकी टीम बिहार के राजगीर में 11 नवंबर से शुरू होने वाली महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में मलेशिया के खिलाफ मुकाबले से अपने खेल का आगाज करेगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static