VIDEO : ‘खराब बीज ने छीनी किसानों की कमाई,टमाटर की फसल हुई बर्बाद’, आखिर कौन देगा पीड़ित किसानों को मुआवजा
Tuesday, Apr 21, 2026-03:37 PM (IST)
Rohtas News : रोहतास जिले में टमाटर किसानों पर संकट गहरा गया है। निजी कंपनी के बीज के इस्तेमाल से फसल की गुणवत्ता खराब हो गई, जिससे टमाटर का आकार सामान्य से काफी छोटा रह गया। बाजार में कीमत न मिलने के कारण किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। किसान अब प्रशासन से जांच और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

