Diwali Rangoli Design 2026: कम समय में बनाएं खूबसूरत और इको-फ्रेंडली रंगोली, हर कोई करेगी तारीफ

Sunday, Nov 08, 2026-12:51 PM (IST)

Diwali Rangoli Design 2026: दिवाली के पावन पर्व पर घर के प्रवेश द्वार और पूजा स्थल पर रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है। रंगोली न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से सकारात्मकता लाती है, बल्कि घर की सुंदरता में भी चार चांद लगा देती है। अक्सर त्योहारों की आपाधापी में समय की कमी के कारण लोग रंगोली नहीं बना पाते हैं। यदि आपके पास भी समय कम है, तो चिंता की कोई बात नहीं है। आप रंग-बिरंगे फूलों, पत्तियों और दीयों के उपयोग से मात्र कुछ ही मिनटों में बेहद आकर्षक और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) रंगोली तैयार कर सकते हैं। 


कम समय में बनने वाले कुछ प्रमुख और शुभ रंगोली डिज़ाइन: 


स्वास्तिक एवं धार्मिक चिन्ह रंगोली

घर के मुख्य द्वार या पूजा स्थल पर ताजे रंग-बिरंगे फूलों से स्वास्तिक या अन्य धार्मिक चिन्ह बनाएं। यह न केवल दिखने में आकर्षक लगता है बल्कि घर में शुभता भी लाता है। 

PunjabKesari


गुलाब और आम के पत्तों का संयोजन 

गुलाब की पंखुड़ियों और आम (रसाल) के हरे पत्तों का इस्तेमाल करके आप अनोखी रंगोली बना सकते हैं। यह संयोजन आपके घर को एक प्राकृतिक और तरोताजा (फ्रेस) लुक देता है। 

PunjabKesari


गेंदे के फूल और दीयों की रंगोली 

पीले और नारंगी गेंदे के फूलों के साथ जलते हुए मिट्टी के दीपक सजाकर मिनटों में एक शानदार रंगोली तैयार की जा सकती है। फूलों की प्राकृतिक सुगंध से पूरे घर का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। 

PunjabKesari


मां लक्ष्मी के चरण चिन्ह रंगोली 

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के पद-चिन्ह बनाना अत्यंत फलदायी माना जाता है। इसे गुलाब और गेंदे की पंखुड़ियों की मदद से प्रवेश द्वार पर बनाएं। मान्यता है कि इससे घर में धन-धान्य और लक्ष्मी जी का स्थायी वास होता है।


PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static