स्वदेश चोपड़ा जी की पुण्यतिथि पर बेगूसराय में तीन मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन, 250 मरीजों को मिला मुफ्त में इलाज

Wednesday, Jul 08, 2026-07:55 PM (IST)

बेगूसराय (संतोष प्रसाद): पंजाब केसरी समूह की पूर्व निदेशक स्वर्गीय श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी की 11वीं पुण्यतिथि पर देश भर में मेडिकल कैंप लगाया गया।इसी सिलसिले में बेगूसराय में गरीब और जरुरतमंद मरीजों के लिए तीन अलग अलग अस्पतालों में तीन शिविर लगाया गया। 

PunjabKesari
केडीएस हार्ट हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पंकज कुमार ने कुल पचास मरीजों का इलाज किया। इस मेडिकल कैंप में डॉक्टर पंकज कुमार ने मरीजों को मुफ्त में दवाईयां भी वितरित की।वहीं डॉक्टर पंकज कुमार ने कहा कि इस तरह के जांच शिविर का सतत आयोजन किया जाना चाहिए। इससे गरीब लोगों के साथ ही सामान्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है।वही लोगों के स्वास्थ्य पर आ रहे किसी संकट का भी समय रहते पता चलने से इलाज आसान हो जाता है।

वहीं स्वदेश चोपड़ा जी की 11वीं पुण्यतिथि पर पंजाब केसरी परिवार की ओर से ईश्वर अस्पताल में भी एक मेडिकल कैंप लगाया गया। ईश्वर अस्पताल के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने एक सौ मरीजों की जांच और जरूरी दवाईयां मुफ्त में मुहैया कराया। डॉक्टर संजय कुमार ने इस मेडिकल कैंप के आयोजन का पहल करने के लिए पंजाब केसरी समूह का शुक्रिया भी अदा किया।

PunjabKesari
वहीं बेगूसराय की मशहूर आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर पूनम सिंह ने भी आंखों के मरीजों का मुफ्त इलाज किया।स्वदेश चोपड़ा जी की पुण्य स्मृति में नवलोक हॉस्पिटल में आयोजित मेडिकल कैंप में आंखों के सौ से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। वहीं जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की पहचान कर उन्हें मुफ्त या रियायती दर पर ऑपरेशन कराने की जानकारी भी डॉक्टर पूनम सिंह द्वारा दी गई।इस शिविर का मकसद जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के साथ ही स्वदेश चोपड़ा के समाजसेवा के कार्यों को याद करना था। 

PunjabKesari

इस तरह से स्वदेश चोपड़ा जी की पुण्य स्मृति में बेगूसराय जिले में तीन शिविर में 250 लोगों को मुफ्त इलाज और दवाईयां मुहैया कराई गई। इस मौके पर शिविर में हिस्सा लेने वाले लोगों ने स्वदेश चोपड़ा जी की समाजसेवा के आदर्शों को अपनाने का भी संकल्प लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static