अधर्म पर धर्म की जीत के महापर्व विजयादशमी पर बिहार के डिप्टी CM सहित इन नेताओं ने दी बधाई

Friday, Oct 15, 2021-12:12 PM (IST)

पटनाः देभ में असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के महापर्व विजयादशमी धूम-धूम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी सहित कई नेताओं ने देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

तारकिशोर प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा, "असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म व अनाचार पर सदाचार के विजय के महान पर्व विजयदशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए आज के दिन हम सभी समाज मे व्याप्त कुरीति, अस्वच्छता व भ्रष्टाचार रूपी राक्षसों के दमन का संकल्प लें।"


पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने लिखा, "अन्याय पर न्याय, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के महापर्व विजयादशमी की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगल शुभकामनाएं।"

 


लोजपा (रामविलास) चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा, "सभी देशवासियों को असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के महापर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।"

 

 


बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने ट्वीट कर लिखा, "विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्रीराम!

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static