सिवान में बकरी चराने को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट; 6 लोग घायल

Thursday, Feb 20, 2025-02:00 PM (IST)

Bihar News: बिहार के सिवान जिले में एक बकरी चराने के विवाद के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। वहीं इस झगड़े में कई लोग घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला सराय थाना क्षेत्र के उखई बिनटोली पूरबपट्टी गांव का है। घटना के संबंध में घायल लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके घर के समीप एक शख्स का खेत है। उस शख्स ने उन पर खेतों में बकरी चराने का आरोप लगाया। वहीं इसी बात को लेकर उनके साथ गाली गलौज और मारपीट करने लगा, जिसके बाद गांव के लोगों ने आकर मामला शांत कराया। घायल लोगों ने आगे बताया कि अगले दिन गाय का गोबर फैंकने के लिए जब वे उसके घर के पास से गुजरे तो उसने फिर मारपीट शुरू कर दी। वहीं इस झगड़े में कुल 6 लोग जख्मी हो गए।  

इधर घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static