कोसी नदी के जलस्तर में दिखी कमी, खोले गए 22 फाटक; तटबंधों की जा रही निगरानी
Sunday, Aug 10, 2025-02:37 PM (IST)

Saharsa News: बिहार के सहरसा जिले में कोसी नदी के जलस्तर में आज कमी देखने को मिल रही है। शनिवार को कोसी नदी का जलस्तर लगभग दो लाख क्यूसेक हो गया था, तो आज कोसी बराज नियंत्रण कक्ष में एक लाख 77 हजार 665 क्यूसेक दर्ज किया गया है।
कोसी नदी में दबाव कम करने और सिंचाई के लिये कोसी बराज से पूर्व कोसी नहर में 6500 क्यूसेक और पश्चिमी कोसी नहर में 6200 क्यूसेक पानी आज छोड़ा गया है। कोसी नदी बराज के 56 फाटकों में से आज 22 फाटक खोल दिए गए हैं।
जल संसाधन विभाग, कोसी तटबंध के मुख्य अभियंता संजीव शैलेश के अनुसार पूर्वी और कोसी तटबंध पूर्ण रूप से सुरक्षित है। किसी भी बिंदु पर पानी का दबाव नहीं है और दोनों तटबंधों पर दिन रात निगरानी की जा रही है।